नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम आवास, 7 सर्कुलर रोड बना नया पता
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस को खाली कर दिया है। अब वह अपने नए पते 7 सर्कुलर रोड पर शिफ्ट हो गए हैं। उनके बेटे निशांत कुमार भी इसी नए आवास में उनके साथ रहने वाले है। शनिवार को ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मिलने 7 सर्कुलर रोड पहुंचे, जहां उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी पहले से मौजूद थे। इन तीनों के बीच करीब बीस मिनट तक मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इससे पहले, सुबह नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के आवास पर गए और करीब दस मिनट तक वहां रुके।
शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ मौके पर नीतीश कुमार ने अपने इस नए बंगले में विधिवत पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान निशांत कुमार भी मौजूद रहे और पूजा के लिए विशेष रूप से बौद्ध भिक्षुओं को आमंत्रित किया गया था। पूजा के बाद वह वापस 1 अणे मार्ग लौट गए थे, लेकिन शनिवार सुबह तक उनके सामान को नए आवास में स्थानांतरित करने का काम जारी रहा। इस बंगले को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर यहां पहले ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
बीते बीस सालों में यह दूसरी बार है जब नीतीश ने सीएम हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में कदम रखा है। इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब वे करीब आठ महीने बंगले में रहे थे। 7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला नीतीश ने अपनी विशेष देखरेख में तैयार करवाया है। यह आधुनिक तकनीक से निर्मित है और बड़े भूकंप के झटकों को सहने में सक्षम है। बंगले के लॉन को खास लुक देने के लिए कोलकाता से मंगवाकर घास लगाई गई है। यह आवास पहले मुख्यमंत्री के कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इस नए आवास में शिफ्ट होने के साथ ही नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक-दूसरे के पड़ोसी बन गए हैं। राबड़ी आवास यहां से बस दो घर बाद है, दोनों बंगलों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है और दोनों सर्कुलर रोड के दक्षिण तरफ स्थित हैं।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?