नीतीश मॉडल ही विकास का आधार- अंजुम आरा
पटना। बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ ही विकास का वास्तविक आधार है। पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने ‘न्याय के साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित एक सशक्त और अनुकरणीय विकास मॉडल स्थापित किया है, जो बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है। यह बात जद (यू0) की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने जारी बयान में कहा। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा में संपन्न विश्वास मत के दौरान सत्ता पक्ष के सभी माननीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार के नेतृत्व, उनकी नीतियों एवं विकास दृष्टि पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। यह केवल राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि राज्य के सतत, समावेशी और न्यायसंगत विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। ‘नीतीश माॅडल’ ने सुशासन, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन सुनिश्चित किए हैं। परिणामस्वरूप, आज बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देश के सामने एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। यह स्पष्ट है कि ‘नीतीश मॉडल’ ही बिहार के समावेशी और संतुलित विकास की आधारशिला है और इसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए राज्य निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर