बिहार में नीतीश के JDU को 15 सीटों पर मिल रही बढ़त
बिहार की 40 सीटों पर कौन बाजी करेगा? आज शाम तक यह साफ हो जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रतिष्ठित चेहरों की किस्मत दांव पर है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं। वह काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आज पूर्णिया, कराकाट, सारण और पाटलिपुत्र जैसी सीटों पर भी सबकी नजर बनी रहेगी। बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।
बिहार में इंडी गठबंधन को मिली 7 सीटों पर बढ़त, आरा-कारकाट-बेगूसराय में माले आगे
बिहार में इंडी गठबंधन को 7 सीटों पर बढ़त मिल रही है। आरा, काराकाट और बेगूसराय में भाकपा-माले के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। कराकाट लोकसभा सीट पर भाकपा माले के राजा राम सिंह एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से 11516 मतों से आगे चल रहे हैं। आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, बेगूसराय में कांटे की टक्कर चल रही है। गिरिराज सिंह कभी आगे तो कभी पीछे चल रहे हैं।
बिहार में नीतीश का कमाल, JDU 15 सीटों पर आगे
बिहार में नीतीश कुमार ने कमाल कर दिया है। उनकी पार्टी जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा को 11 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा, राजद 4 सीटों पर लीड कर रही है।
गिरिराज सिंह फिर पीछे, आरा में माले को मिली बढ़त
खगड़िया में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा 7924 मतों से आगे चल रहे हैं। आरा में भाकपा माले के सुदामा प्रसाद 10856 मतों से आगे हैं। आरके सिंह को 16014 मत मिले हैं। इसके अलावा, बेगूसराय में गिरिराज सिंह फिर पीछे हो गए हैं। अवधेश राय आगे हो गए हैं। गिरिराज सिंह को 74362 वोट, अवधेश राय को 75374 मिले हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी