अब रोबोट करेंगे घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी, अनुमति मिली
एम्स भोपाल: एम्स भोपाल में रोबोट घुटने और कूल्हे के रिप्लेसमेंट की सर्जरी करेंगे। केंद्र ने इसकी अनुमति दे दी है। तीन महीने (अप्रैल) में इसकी शुरुआत हो सकती है। इससे सर्जरी की सटीकता 99% हो जाएगी। मध्य प्रदेश में घुटने और कूल्हे के रिप्लेसमेंट में तेजी आएगी, मरीजों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। निजी अस्पतालों में ऐसी सर्जरी में डेढ़ से छह लाख रुपए तक खर्च होते हैं। एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया, 18-20 करोड़ की रोबोटिक मशीनें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसा करने वाला एम्स मप्र का पहला सरकारी अस्पताल होगा। पहली बार सरकारी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी 2022 में हमीदिया स्थित वर्कशॉप में की गई।
इसके फायदे
- छोटे चीरे से प्रक्रिया पूरी हो जाती है। रिकवरी तेजी से होती है, खून की कमी कम होती है।
- हाथों की तुलना में सर्जरी ज्यादा सटीकता और तेजी से होती है।
- सर्जरी में जहां पहुंचना मुश्किल होता है, वहां रोबोट आसानी से पहुंच जाते हैं।
- ऑपरेशन फेल होने की संभावना भी न के बराबर होती है।
गलती होने से पहले ही रोबोट रुक जाता है
यह एक कम्प्यूटरीकृत तकनीक है। यह डॉक्टर के सहायक के रूप में काम करता है। मरीज के विभिन्न कोणों से सीटी स्कैन डेटा और अन्य रिपोर्ट रोबोट में फीड की जाती हैं। इससे रोबोट यह आकलन करेगा कि हड्डी कितनी क्षतिग्रस्त हुई है। प्रत्यारोपण के दौरान इम्प्लांट की सबसे उपयुक्त स्थिति क्या है। गलती की आशंका होने पर रोबोट रुक जाता है।
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
पुरानी दवा से नहीं मर रहे मच्छर, रांची नगर निगम अब आजमाएगा नया केमिकल
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन