छह साल के बच्चों का ही होगा कक्षा एक में एडमिशन
लखनऊ । शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा समस्त जनपदों के जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश में परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में दाखिला बच्चे की आयु छह वर्ष होने पर ही किया जाएगा। छह साल से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में छात्र एवं छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि एक अप्रैल 2024 को छह साल की आयु पूरा करने वाले बच्चों का ही कक्षा एक में नामांकन किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नामांकन बालवाटिका में कराया जाए। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर, आउट ऑफ स्कूल बच्चे, जिनकी आयु 6 वर्ष से अधिक है, उनका आयुसंगत कक्षा में नामांकन किया जाए। नामांकन के समय बच्चों का आधार नंबर भी अंकित किया जाए। बच्चे का आधार कार्ड न होने की दशा में उनके माता-पिता का आधार नंबर अंकित किया जाए। यदि माता-पिता का भी आधार कार्ड नहीं बना है तो नामांकन के दो सप्ताह के अंदर आधार कार्ड अवश्य बनवा लिया जाए। नामांकन पंजिका में बच्चे के माता-पिता दोनों के नाम अंकित किए जाएं। माता तथा पिता दोनों की मृत्यु की दशा में विधिक अभिभावक का नाम अंकित किया जाए।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि नामांकन के समय बच्चे के परिवार का राशन कार्ड नंबर और उसकी श्रेणी को भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही बच्चे के वर्ग तथा श्रेणी को भी अंकित किया जाएगा। यही नहीं निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक से 30 अप्रैल तक नामांकित छात्रों की सूचना हर सप्ताह निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही नए सत्र में कक्षा छह से 14 साल के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन कराकर निशुल्क शिक्षा देने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। छह साल की आयु में ही कक्षा एक में प्रवेश को लेकर पिछले साल ही आदेश जारी किया गया था। पिछले साल इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी, लेकिन इस बार निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए विभाग संकल्पित नजर आ रहा है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे