Ahmedabad के स्कूलों में धमकी केस में मिला पाकिस्तान कनेक्शन
अहमदाबाद। पिछले कुछ दिनों पहले अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले पर आज (10 मई) एक बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी कि इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन है।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि जिन स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी दी थी वो ई-मेल पाकिस्तान से भेजा गया था। क्राइम ब्रांच ने ई-मेल आईडी का पता लगाया। हालांकि, मेल भेजने के लिए रूसी डोमेन का इस्तेमाल हुआ था।
पाकिस्तान में बैठे अहमद जावेद से चला ई-मेल का पता
बता दें कि जब स्कूलों में धमकी भरा मेल भेजा गया तो प्रशासन ने आनन-फानना में स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि, स्कूल परिसर में कुछ नहीं मिला। पुलिस ने धमकी को अफवाह बताया। इस ईमेल का पता तोहिक लियाकत नाम के एक व्यक्ति से चला, जो अहमद जावेद के नाम से पाकिस्तान से काम करता था।
दिल्ली के 131 स्कूलों के भेजी गई थी धमकी
इसके अलावा, 1 मई को दिल्ली के 131 स्कूलों में धमकी भरे मेल भेजे गए थे। इन स्कूलों की भी तलाशी की गई,लेकिन कुछ नहीं मिला। इस मामले में भी धमकी भरे ई-मेल भेजने के लिए रूसी डोमेन का इस्तेमाल हुआ था।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट