पायल के पिता जूझ रहे हैं प्रोस्टेट कैंसर से
मुंबई । सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बताया कि उनके पिता प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं। अपने फॉलोअर्स से अभिनेत्री ने आर्थिक मदद की अपील करते हुए अपनी परिवार की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।
पायल ने बताया कि उनके पिता 2018 से प्रोस्टेट कैंसर, 2006 से सीओपीडी (सिकुड़े हुए फेफड़े) और 2008 से गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, और उनका इलाज काफी महंगा हो गया है। पायल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखते हुए कहा, हमारे देश में चिकित्सा उपचार बहुत महंगे हैं, और हर मिडिल क्लास परिवार के पास सीमित धन होता है। मेरे पिता ने अपनी चिकित्सा बीमा प्रीमियम का भुगतान किया था, लेकिन जब उसे लाभ नहीं मिला तो वह बहुत निराश हुए। पायल ने यह भी बताया कि उनके पिता ने उनसे इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की थी, ताकि वह लोगों से जुड़ सकें और मदद प्राप्त कर सकें। अभिनेत्री ने अपने फॉलोअर्स से दान करने की अपील की और कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी साझा की।
पायल ने कहा, मेरे प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे उदारतापूर्वक दान करें। अगर कोई अधिक जानकारी चाहिए तो पूरी मेडिकल फाइल ईमेल पर भी भेजी जा सकती है। पायल रोहतगी ने 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लिया था और 2022 में एएलटी बालाजी के शो लॉक अप में उपविजेता बनीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही