अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटियाला के लोगों ने दिखाई बेमिसाल भागीदारी
पंजाब सरकार द्वारा लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से चलाई जा रही सीएम दी योगशाला के तहत पटियाला में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम थापर यूनिवर्सिटी में सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक डिप्टी कमिश्नर डा प्रीति यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सीएम दी योगशाला में नियमित भाग लेने वाले नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान योगशाला के प्रशिक्षकों व आयुष विभाग, पंजाब के विशेषज्ञ डाक्टरों ने प्राचीन योग, प्राणायाम व मंत्रोच्चारण सहित विभिन्न योगासन करवाए। विद्यार्थियों की टीम ने संगीत योगा प्रदर्शन भी किया। इस भव्य आयोजन में पांच से अधिक लोगों ने भाग लेकर नया रिकॉर्ड कायम किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है कि पंजाब देश का सबसे सेहतमंद राज्य बने, जिसके लिए सीएम दी योगशाला शुरू की गई है। लाखों लोग प्रतिदिन इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने पटियालावासियों से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि योगशाला एक दूरदर्शी पहल है जो रंगला पंजाब के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगी।
डिप्टी कमिश्नर डा प्रीति यादव ने कहा कि इस तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव से मुक्त रहने के लिए दवाइयों के बिना तन-मन को स्वस्थ रखने हेतु योग को अपनाना चाहिए। योग केवल योग दिवस तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा का हिस्सा बनाना चाहिए।
जिले में 332 योग कक्षाएं प्रतिदिन जारी
सीएम दी योगशाला के जिला समन्वयक रजिंदर सिंह ने बताया कि पटियाला जिले में इस समय 332 योग कक्षाएं प्रतिदिन लग रही हैं, जिनमें से 222 शहरी और 110 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। लोग टोल फ्री नंबर 7669400500 या cmdiyogshala.punjab.gov.in, http://cmdiyogshala.punjab.gov.in पर रजिस्टर कर मुफ्त योग कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पटियाला जिले के हर ब्लाक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका