डीडीयू जंक्शन यार्ड में स्थायी गति प्रतिबंधों में संशोधन, बढ़ाई गई परिचालन गति
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन यार्ड में ट्रेनों के संचालन को अधिक तेज एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से स्थायी गति प्रतिबंधों (पीएसआर) में संशोधन किया गया है। 30 अप्रैल 2026 से लागू इस संशोधन के तहत यार्ड के विभिन्न सेक्शनों में पूर्व निर्धारित 10 किमी/घंटा की गति को बढ़ाकर 15 किमी/घंटा एवं चयनित लाइनों पर 30 किमी/घंटा किया गया है।
संशोधित गति निम्नानुसार लागू की गई है—
लाइन संख्या 11 से अप प्रयागराज लाइन तक: 10 से 30 किमी/घंटा
डाउन प्रयागराज लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 1 तक: 10 से 15 किमी/घंटा
डाउन लखनऊ लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 2 तक: 10 से 15 किमी/घंटा
अप रिलीफ लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 3 तक : 10 से 30 किमी/घंटा
अप मेन लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 3 तक : 10 से 15 किमी/घंटा
प्लेटफॉर्म संख्या 1 से डाउन रिलीफ लाइन तक : 10 से 15 किमी/घंटा
प्लेटफॉर्म संख्या 2 से डाउन मेन लाइन तक : 10 से 15 किमी/घंटा
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन संशोधनों के अनुरूप यार्ड में सभी चिन्हित स्थानों पर गति संकेतक (स्पीड बोर्ड) संशोधित कर दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों, विशेषकर लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को शेड नोटिस एवं काउंसलिंग के माध्यम से इन परिवर्तनों की जानकारी दी गई है तथा संशोधित गति को काशन ऑर्डर में भी सम्मिलित किया गया है। साथ ही, अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित फुटप्लेट निरीक्षण किया जा रहा है तथा आगामी दिनों में क्रू की सतत काउंसलिंग एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इस पहल से यार्ड में ट्रेनों का आवागमन तेज होगा तथा समयपालन में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, यार्ड की क्षमता एवं परिचालन दक्षता में वृद्धि के साथ-साथ सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में भी यह कदम सहायक सिद्ध होगा।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?