कीटनाशक खरीदी घोटाले में जनहित याचिका, HC ने शासन को दिया नोटिस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अमानक कृषि उपकरण और खतरनाक कीटनाशकों की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। कुनकुरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए राज्य शासन से जवाब तलब किया।
जेम पोर्टल से खरीदी पर सवाल
मामले में उपस्थित महाधिवक्ता ने दलील दी कि कृषि उपकरण और कीटनाशकों की खरीदी जनवरी 2025 से जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उससे पहले नियम अलग थे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्य में ऐसे बीज खरीदे गए जिन्हें वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ की जलवायु के लिए अनुपयुक्त बताया था। इसके बावजूद गुजरात ओकरा हाइब्रिड-2 (जीओएच-2) भिंडी बीज खरीदे गए।
बाजार से तीन गुना महंगे बीज
याचिका में दावा है कि बाजार में यह बीज औसतन ₹400 प्रति किलो उपलब्ध था, जबकि जेम पोर्टल से इसे ₹1268 प्रति किलो की दर से खरीदा गया।
इस खरीदी के लिए खजुराहो हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड से 4 हजार पैकेट की आपूर्ति कराई गई। बाजार दर से तीन गुना महंगे दाम पर बीज खरीदे जाने से गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद
हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित की है। तब तक शासन को यह स्पष्ट करना होगा कि खरीदी में अनियमितता हुई या नहीं और यदि हुई तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम