सरकारी स्कूल में कक्षा की छत का प्लास्टर गिरा
मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए। कक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। स्टूडेंट्स का सीएचसी में इलाज कराया गया। सभी की स्थिति ठीक है।
यह घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के परसौनी गुलाबपट्टी आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय की है। घटना में घायल बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में कराया गया। लोगों के अनुसार आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी गुलाब पट्टी साहेबगंज प्रखंड में कक्षा पांचवी के बच्चों की पढ़ाई चल रही थी। तभी स्कूल की छत में लगे पंखे के पास का प्लास्टर गिर गया।
इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान 3 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। सभी के सिर में मामूली चोट आई है। जिसको इलाज के लिए सीएचसी साहेबगंज में भेजा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ लग गयी। स्कूल के एक शिक्षक दिनेश ने कहा कि स्कूल में कक्षा 5 की क्लास चल रही थी तभी पंखे के पास लगा प्लास्टर गिर यहा। जिसमें कोई बच्चा गंभीर रूप में घायल नहीं हुआ है। इन बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्कूल बंद कर दिया है। मामले से जिला शिक्षा विभाग को भी बताया है।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित