पीएम मोदी ने किया युवा हस्तियों को सम्मानित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अनेक युवा हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक जया किशोरी, लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आरजे रौनक समेत अनेक युवा हस्तियां सम्मानित हुई हैं।
गौरतलब है कि ये अवॉर्ड 20 से ज्यादा कैटेगरी में दिए गए हैं। इनमें बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, स्वच्छता एंबेसेडर अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, द न्यू इंडिया चैम्पियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एंड फीमेल), बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर कैटेगरी को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये अवॉर्ड देश की सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी में इनोवेशन और क्रिएटिविटी की दिशा में उठाए गए कदम को सम्मानित करने के लिए है। पीएम मोदी पहले नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड आगे आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान लेंगे। इन अवॉर्ड से युवाओं को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य होते हैं, यही युवाओं की ताकत है कि वे खुद ही कंटेंट तैयार करते हैं, एक्ट करते हैं, उसे एडिट करते हैं और फाइनल प्रोडक्ट पेश कर देते हैं। इससे हम समझ सकते हैं कि आप लोगों के अंदर कितनी ताकत है। पीएम मोदी ने युवाओं के कंटेंट को भारत में जबरदस्त प्रभावी बताया और कहा कि आज लाखों लोग इंटरनेट पर कंटेंट बनाते हैं। हमने तो पहले कभी सोचा भी नहीं था कि सोशल मीडिया कंटेंट से इतना प्रभाव डाला जा सकता है। यह सच में एक क्रांति की तरह ही है।
किसे किस कैटेगरी के तहत मिला अवॉर्ड -
कथा वाचक जया किशोरी को सोशल चेंज अवॉर्ड कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। इनके अलावा कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर- मैथिली ठाकुर। बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर- ड्रू हिक्स। बेस्ट स्टोरीटेलिंग क्रिएटर- कीर्तिका गोविंदसामी। बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर- नमन देशमुख। बेस्ट टेक क्रिएटर- गौरव चौधरी। बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर - अंकित बैयनपुरिया। बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर कैटेगरी- कामिया जानी। बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी - कबिता सिंह। डिस्रुप्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड - रणवीर इलाहाबादिया। मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल)- आरजे रौनक। मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (फीमेल)- श्रद्धा। बेस्ट माइक्रो क्रिएटर अवॉर्ड - अरिंदामन। बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी- निश्चय। हेरिटेज फैशल आइकॉन अवॉर्ड- जाह्वनी सिंह। स्वच्छता एंबेसेडर अवॉर्ड- मल्हार कलाम्बे। फेवरेट ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड- पंक्ति पांडेय एवं अमन गुप्ता को सेलिब्रिटी क्रिएटर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी