दुर्ग में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं को गिरफ्तार
दुर्ग| जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में मकान की संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है|
सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश
मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में रेड कार्रवाई की|
महिलाओं को बुलाकर हो रहा था अनैतिक देह व्यापार
रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया. वहीं मकान में मौजूद 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गई|
मौके से पुलिस ने जब्त किया सामान
पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं सीएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सके|
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?