बिजली संकट पर सियासत गरम, 'आप' ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली । दिल्ली में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा कि “कल रात दिल्लीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पर लंबे बिजली कट लगे। मुझे पूरी रात दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से कॉल और मैसेज आते रहे। लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार सो रही है।”
बिजली संकट के चलते राजधानी के कई इलाकों में लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। कई जगहों पर घंटों बिजली नहीं थी जिससे लोगों की नींद भी हराम हो गई। आतिशी के अनुसार, यह स्थिति इसलिए उत्पन्न हुई है क्योंकि मौजूदा सरकार बिजली आपूर्ति व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 मेगावॉट थी, और इतनी कम डिमांड पर भी राजधानी के कई इलाकों में कई घंटे बिजली नहीं आई। जबकि पिछले साल हमारी सरकार के दौरान पीक डिमांड 8500 मेगावॉट तक पहुंच गई थी, तब भी बिजली कटौती नहीं हुई थी।”
केजरीवाल ने चेतावनी दी कि आने वाले हफ्तों में तापमान और बिजली की मांग और बढ़ेगी, ऐसे में अगर अभी से हालात नहीं सुधारे गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा, “पिछले दस सालों में हमने दिल्ली की बिजली व्यवस्था को बड़ी मेहनत से सुधारा था। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, किसी भी चीज को बनाने में सालों लगते हैं, और उसे बर्बाद करने में सिर्फ कुछ दिन।”
आप नेताओं का आरोप है कि भाजपा शासित एलजी प्रशासन राजधानी की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्टी ने जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ