पॉलिटेक्निक प्रतियोगिता परीक्षा कल होगी आयोजित....
मेदिनीनगर (पलामू)। मेदिनीनगर सदर अनुमंडल क्षेत्र के आठ केंद्रों में रविवार को पॉलिटेक्निक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी।
इसके मद्देनजर मेदिनीनगर सदर एसडीएम अनुराग कुमार तिवारी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास के 100 गज की परिधि में धारा 144 लागू कर दी है।
परीक्षा केंद्र से 100 गज दूर तक नहीं रहेगा कोई उपस्थित
इस दौरान परीक्षा केंद्र परिसर से 100 गज की दूरी में अभिभावक या किसी अन्य को रहने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही अन्य निर्देश भी प्रभावी रहेंगे।
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, वीक्षक, परीक्षार्थी, पुलिस बल को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल क्षेत्र में गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल चियांकी, वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल बैरिया, एलीट पब्लिक बीएड कालेज चियांकी, बालिका प्लस 2 उच्च विद्यालय (केजी स्कूल), प्लस टू उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), जनता शिवरात्रि कॉलेज व ब्राइटलैंड स्कूल बाई पास रोड को केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों व आसपास के लोग परीक्षा संचालन में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए सदर एसडीएम ने निषेधाज्ञा लागू की है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे