प्रशांत किशोर ने की जन सुराज पार्टी लॉन्च, कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज
पटना। राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी रणनीतिकार का काम करते-करते खुद राजनीतिक मैदान में उतरने वाले प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार को एक कार्यक्रम में अपनी नई पार्टी को लॉन्च किया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम जन सुराज रखा है और इसके कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती को बनाया है। अब इससे बिहार के राजनीतिक गलियारे में क्या बदलाव आता है, यह देखने वाली बात होगी।
पार्टी लॉन्च कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने राजनीतिक भविष्य से जुड़ी बातें भी कीं। उन्होंने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को जमा हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत दिन से जन सुराज अभियान चलाया जा रहा है। पिछले करीब दो-ढाई सालों से यह चल रहा है। ऐसे में सभी लोग पूछ रहे कि हम पार्टी कब बनाएंगे। इसलिए आज आप सभी यहां पार्टी बनाने के लिए जुटे हैं। भगवान को धन्यवाद देना चाहिए, कि आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के तौर से स्वीकार कर लिया है। इसी दौरान पूरे जोश के साथ पीके ने मौजूद जनता से सवाल किया- नाम ठीक है? यदि आप सभी मना करते हैं तो चुनाव आयोग के पास फिर से आवेदन दिया जाएगा, आप बताएं जन सुराज पार्टी नाम ठीक है? सभी ने अप्रूव कर दिया। इसी के साथ पीके का दावा, था कि मैदान में 5 हजार से ज्यादा नेता आए हुए हैं। इस पार्टी लॉंचिंग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राजनयिक से नेता बने पवन वर्मा और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन समेत अनेक मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोज भारती का नाम आगे बढ़ाया गया है, जो पदभार ग्रहण करने के साथ ही पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम शुरु करेंगे।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी