सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें करौंदे का अचार, जानिए आसान रेसिपी
भारतीय घर में कुछ हो या न हो, लेकिन तमाम तरह के अचार अवश्य मिलते हैं। कई अचार ऐसे होते हैं, जिन्हें सालों-साल सही से रखा जा सकता है, वहीं कई अचार मौसम के अनुरूप तैयार होते हैं। जैसे सर्दियों में मूली, गाजर और गोभी का अचार पड़ता है, वहीं गर्मी के मौसम में करौंदे का अचार लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। तो अगर आप भी रोजमर्रा के खाने से परेशान हैं, तो करौंदे का अचार तैयार करें। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके साथ आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। हम इस लेख में करौंदे का अचार तैयार करने की ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिस विधि से दादी-नानी भी इसे तैयार करती थीं।
सामग्री :
- करौंदा- 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 1/2 कप
- राई -2 बड़े चम्मच
- सौंफ - 2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना - 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- आजकल बाजार में करौंदे काफी सस्ते में मिल जाते हैं। ऐसे में इसे आसान विधि से करौंदे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह से धोकर एक सूती कपड़े पर रख दें, ताकि इसका पानी सूख जाए। यदि इसमें थोड़ा सा भी पानी रह गया तो अचार जल्दी खराब हो जाएगा। इसलिए सूती कपड़े पर कुछ देर ऐसे ही रखकर इसको सूखने दें।
- जब पानी सूख जाए तो इसे बीच में से दो भागों में काटकर कपड़े पर ही रखा रहने दें। इसके बाद अब बारी आती है मसाले तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब गैस धीमी कर दें और उसमें हींग डालें। फिर मेथी दाना, सौंफ और दरदरी राई डालकर हल्का भून लें।
- मसाले जब पूरी तरह से भुन जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें कटे हुए करौंदे डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे आखिर में पांच मिनट तक पकाएं। इससे करौंदे थोड़े नरम हो जाएंगे और मसाले भी इसमें मिल जाएं। अब अचार को ठंडा होने दें और फिर उसे साफ और सूखे कांच के जार में भरें। दाल-चावल से लेकर रोटी-पराठे के साथ भी ये कमाल का लगता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ