प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी मददगार
रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को कैसे आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता मिल रही है, इसका एक जीवंत उदाहरण हैं बेमेतरा जिले के ग्राम मंजगांव निवासी मानसिंह आनंद। मात्र 0.71 हेक्टेयर भूमि के मालिक मानसिंह ने इस योजना के अंतर्गत 10 जून 2019 को पंजीयन कराया था, जिसका पंजीयन क्रमांक ब्ळ21997748 है।
पंजीयन के पश्चात उन्हें लगातार 19 किस्तों की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो चुकी है। चूंकि पंजीयन अन्य किसानों की तुलना में एक किस्त बाद हुआ था, इसलिए उन्हें 19 किस्तें प्राप्त हुईं, जबकि अन्य किसानों को 20 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं।
मानसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना उनके जैसे सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता समय पर मिलने से उन्हें उर्वरक, बीज, और अन्य कृषि संसाधनों की खरीदी में सहूलियत मिली है, जिससे खेती करना आसान और लाभदायक हुआ है। मानसिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के लिए एक आर्थिक सुरक्षा कवच की तरह है और इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिल रही है।
यह कहानी न सिर्फ बेमेतरा बल्कि प्रदेश के सभी किसानों के लिए प्रेरणा है कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और ईमानदारी से लिया जाए तो छोटी जोत वाले किसान भी आत्मनिर्भर और सफल हो सकते हैं।
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव