प्रियंका गांधी आज आएंगे रायबरेली!
रायबरेली। प्रियंका गांधी के रायबरेली आने को लेकर चली आ रही सुगबुगाहट खत्म होगी। सोमवार को प्रियंका गांधी और उनके चुनावी कैंपेन में लगी टीम रायबरेली आ सकती है। जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन को रंगाई पोताई कर चमका दिया गया है। कांग्रेसी अपनी नेता के स्वागत में पार्टी कार्यालय के इर्द गिर्द चहलकदमी करने लगे हैं। रविवार को पार्टी के नेता तैयारियों का जायजा लेते रहे।
कहा जा रहा है कि रायबरेली पहुंचते ही प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिर एक दो दिन में नामांकन। कहा यह भी जा रहा है कि नामांकन से पहले प्रियंका व राहुल अयोध्या में राममंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। प्रियंका के आने की चर्चाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है।
आज आ सकती हैं प्रियंका व उनकी टीम
स्थानीय कांग्रेसियों का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी व बाहर रह रहे कार्यकर्ता सोमवार को रायबरेली पहुंच जाएंगे। प्रियंका भी उनके साथ आ सकती हैं। प्रियंका की राजनीतिक पारी की शुरुआत करने की संभावनाओं को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त जोश है, इसका संदेश राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी है। यही कारण है कि पार्टी अपना पूरा होमवर्क करके दिल्ली से रायबरेली की ओर टीम रवाना करेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। फिर चाहे प्रियंका आएं या राहुल। भाजपा भी देख रही कांग्रेस प्रत्याशी की राह कांग्रेस से उम्मीदवार की घोषणा होने का इंतजार कांग्रेसी ही नहीं भाजपा को भी है। कांग्रेस के उम्मीदवार को देख बीजेपी अपने पत्ते खोलेगी, ऐसा आम जनमानस के बीच चर्चा में है। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा की ओर ही टकटकी लगाए हुए है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो प्रियंका गांधी रायबरेली व राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने