पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला दहन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजधानी भोपाल में कई जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। भोपाल के चार बत्ती चौराहे पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और बच्चियां भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद मोदी जी 56 इंच का सीना दिखाना होगा के नारे लगाए गए। पक्ष-विपक्ष के नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वहीं जय हिंद सेना ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका, तो मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के कार्यालय के बाहर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनोवर पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया।
पकिस्तान का पुतला जलाया गया
शहर के मुस्लिम समाज और वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सन्नवर पटेल द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पकिस्तान का पुतला जलाया गया। इस दौरान उन्होने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए इस अप्रिय कृत ने पुरे देश को हिला कर रख दिया है, जिसकी भोपाल और देश का मुस्लिम समाज सख्त निंदा कर रहा है। इसके साथ हमें देश की सरकार पर पूरा विश्वास है की वह चुप नहीं बैठेगी और पाकिस्तान और इन आतंकवादियों के खिलाफ कोई न कोई कड़ा कदम ज़रूर उठाएगी।
सरकार आगे बढ़े और कार्रवाई करे
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कल की घटना देश भर के लिए गमगीन पैगाम है। देश को यह दिन देखना पड़ेगा ऐसा हमने सोचा नहीं था। आज पूरा देश केवल एक मांग कर रहा है कि सरकार आगे बढ़े और कार्रवाई करे।
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल