पंजाब : 16 और 17 को हीट वेव का अलर्ट जारी
पंजाब में अगले कुछ दिनों के लिए शुष्क मौसम रहने वाला है। इस कारण सूबे में 16 व 17 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया गया है।दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री और उत्तरी पंजाब के हिस्सों में 41-44 डिग्री तक तापमान रह सकता है। इस कारण हीट वेव चलेगी और लोगों को इससे बचने की सलाह दी गई है।विभाग ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग तेज धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सिर को कपड़े, टोपी और छतरी से ढक कर रखें। विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ स्थानों में बारिश के चलते तापमान में बदलाव जरूर देखने को मिला है।बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह पटियाला में 39 डिग्री, समराला में 39.1 व मोहाली में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले कुल एवरेज अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तापमान में कमी आई है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने