पंजाब: भयानक सड़क हादसे मे तीन की मौत, तीन घायल
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव टिब्बा के पास सोमवार की देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी टिब्बा में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर बाइक व एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर सीएचसी टिब्बा से कुछ ही दूरी पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत सीएचसी सेंटर टिब्बा भर्ती कराया।घटनास्थल पर भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत से चीख पुकार मच गई। वहीं सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ राजिंदर सिंह ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए फिलहाल यहीं बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में तीन युवक जख्मी भी हुए हैं। प्राथमिक जांच में बाइक व एक्टिवा की टक्कर का अंदेशा है। दोनों वाहनों पर युवक व अंडर नाबालिग बच्चे सवार थे।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम