500 करोड़ से होगा रेलवे सुविधाओं का विस्तार
पूर्वी रेलवे मालदा डिवीजन के अधीन गोड्डा के अदानी रेलवे साइडिंग में मंगलवार को पीएम मोदी ने गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस दौरान वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी नंद किशोर मांझी, स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, मालदा डिवीजन के डीआरएम विकास चौबे, अदानी पावर के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश झा आदि मौजूद थे।
गोड्डा के विकास के लिए केंद्र सरकार की पहल
डीआरएम ने बताया कि गोड्डा में रेलवे के बुनियादी ढांचे का विकास और रेल सेवाओं में सुधार के लिया भारत सरकार की ओर से यहां करीब 500 करोड़ रूपए व्यय किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नौ बजकर दस मिनट पर अपने संबोधन के बाद देश भर की रेल परियोजनाओं के साथ गोड्डा की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया।
झारखंड में रेल परियोजनाओं का विकास
गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के कठोंन हाल्ट में भी रेल परियोजना का आनलाइन शिलान्यास पीएम रखेंगे। पीएम की ओर से इस दौरान देश की कई रेलवे परियोजनाएं जैसे नई लाइनें, दोहरीकरण और मल्टीपल लाइनें, नए गुड्स शेड, गतिशक्ति-कार्गो टर्मिनल, एक स्टेशन एक उत्पाद (ओएसओपी) आदि की स्थापना की जा रही है।अडानी पावर साइडिंग में पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भी भीड़ उमड़ी है।
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया