राज पलिवार ने कांग्रेस ज्वाइन करने के दावे को बताया गलत, कहा......
झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लग गया है. भाजपा नेता ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, "ये खबर गलत है. मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है."
दरअसल,झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग की बात कही गई है। बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई।
झारखंड के राजनीतिक गलियारे में बुधवार सुबह से ही इस बात की चर्चा रही कि भाजपा नेता जयप्रकाश पटेल और राज पलिवार कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ जयप्रकाश पटेल सामने आए। ऐसे में फिलहाल इस बात पर भ्रम कायम है कि राज पलिवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं या नहीं?
बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई. इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी हुई थी.
दूसरी तरफ पवन खेड़ा ने फेसबुक पोस्ट किया और झारखंड भाजपा के नेता राज पलिवार के भी कांग्रेस पार्टी में आने की जानकारी दी. इस पोस्ट के बाद झारखंड के सियासी गलियारे में राज पलिवार को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं.
हालांकि, कुछ घंटों के बाद राज पलिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पवन खेड़ा के दावे पर सवाल उठाते हुए उसे भ्रामक और खुद की छवि को बदनाम करने की कोशिश से जोड़ दिया. उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के दावे को सिरे से खारिज भी कर दिया.
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल