रांची में शराब घोटाले की जांच में तेज़ी, 15 अधिकारियों को नोटिस जारी
रांची: झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी की जांच का दायरा बढ़ेगा। एसीबी ने मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के सचिव मनोज कुमार सहित 15 लोगों को समन जारी किया है। सभी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
एसीबी ने वर्तमान उत्पाद सचिव मनोज कुमार और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को समन भेजा है। इसके अलावा अलग-अलग जोन में कार्यरत प्लेसमेंट एजेंसियों के सीईओ, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी नोटिस भेजा गया है। इन सभी से आठ जून के बाद पूछताछ होगी।
अब तक इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
एसीबी अबतक की जांच में पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, जेएसीबीसीएल के दो पूर्व जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास के साथ नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
इस मामले में विजन हॉस्पीटिलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सेक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सात निदेशकों को नोटिस हो चुका है। इन कंपनियों के निदेशकों से अगले दो दिनों में पूछताछ होनी है।
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
'शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, समाधान नहीं'... प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब