उद्धव के राजनीतिक दुश्मन हैं राउत, पार्टी को कर रहे कमजोर : महाजन
मुंबई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को ‘दलाल’ और उद्धव ठाकरे का राजनीतिक दुश्मन करार देते हुए आरोप लगाया कि संजय राउत पार्टी संगठन को कमजोर कर रहे हैं। गिरीश महाजन की इस टिप्पणी को राउत के आरोपों का जवाब माना जा रहा है। बता दें संजय राउत ने कहा था कि जब बीजेपी राज्य में सत्ता से बाहर होगी तो गिरीश महाजन उसे छोड़ने वाले पहले नेता होंगे।
गिरीश महाजन को सीएम देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। महाराष्ट्र सरकार में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टी को बर्बाद करने के लिए किसी राजनीतिक दुश्मन की जरुरत नहीं है, क्योंकि इस काम के लिए संजय राउत ही काफी हैं। संजय राउत जैसे ‘दलालों’ ने शिवसेना (यूबीटी) से नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया है।
महाजन ने कहा कि जिस तरह से राउत ने उद्धव ठाकरे को एनसीपी (एसपी) शरद पवार और कांग्रेस के करीब पहुंचाया, उससे उन्होंने अपनी ही पार्टी का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे, संजय राउत पर लगाम लगाने में विफल रहे तो शिवसेना (यूबीटी) टूट जाएगी। बता दें 2022 में पार्टी के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे और कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी।
संजय राउत के आरोपों के जवाब में महाजन ने कहा कि मैं कभी भी वह नहीं करूंगा जो राउत ने अपनी पार्टी के साथ किया है। मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे संगठन को नुकसान पहुंचे। मैं बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हूं। मैं 20 साल तक विपक्ष में रहा। मुझे कई बार पाला बदलने के प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही