RBI का संकेत: मुफ्त डिजिटल लेनदेन की सुविधा जल्द हो सकती है खत्म
नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि पूरी तरह से फ्री डिजिटल ट्रांजेक्शन का दौर जल्द ही समाप्त हो सकता है। यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के लगातार नए रिकार्ड बनाने के बावजूद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सिस्टम को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने की जरूरत पर बल दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अभी यूपीआई पर कोई चार्ज नहीं लगता है। सरकार बैंकों और अन्य कंपनियों को सबसिडी दे रही है, ताकि यह सिस्टम मुफ्त रहे, लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं चल सकता।
यूपीआई को चलाने का जो खर्च आ रहा है, उसे किसी न किसी को तो देना होगा। लिहाजा यूपीआई पर चार्ज लगने की संभावना है। यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए आरबीआई गवर्नर का यह बयान बेहद अहम है। पिछले दो सालों में यूपीआई से होने वाले लेन-देन दोगुने हो गए हैं। अब रोजाना 60 करोड़ से ज्यादा लेन-देन हो रहे हैं।
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा