राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' की रिलीज डेट का हुआ एलान
स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में अपने कॉमिक रोल से हल्ला मचा चुके राजकुमार राव अब एक्शन अवतार में धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म मालिक (Maalik) की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है।
कुछ समय पहले ही राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट हुई थी। तभी से लोगों को उनकी आगामी फिल्म का इंतजार था। पिछले साल अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर बताया गया था कि मालिक की शूटिंग शुरू हो गई है। अब करीब एक साल बाद फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया था।
मालिक की रिलीज डेट का एलान
15 फरवरी 2025 को राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट एलान कर दिया गया है। गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हाथ में बंदूक लिए राजकुमार राव गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "पूरे परदेस और देश पर राज करने आ रहे हैं मालिक।" यह फिल्म इसी सा 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
राजकुमार राव की मालिक एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें पहली बार अभिनेता किसी गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी मालिक का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं।
राजकुमार राव की आगामी फिल्में
राजकुमार राव के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। स्त्री 2 जैसी सुपरहिट देने वाले राजकुमार इसके तीसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता के पास मालिक, भूल चूक माफ और टोस्टर भी है। उम्मीद है कि टोस्टर इसी साल रिलीज होगी, लेकिन रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। दूसरी ओर भूल चूक माफ 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी। आखिरी बार राजकुमार राव को कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में विक्की की भूमिका में देखा गया था। हमेशा की तरह उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। तृप्ति डिमरी के साथ उनकी पहली बार जोड़ी देखी गई।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम