चक्रवात रेमल से भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को मिली राहत
तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। इसका कारण रहा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल। इसका असर शहर सहित पूरे जिला में देखा गया। इससे न केवल तापमान में कमी हुई, बल्कि मौसम भी सुहाना रहा। लोगों को शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप भी नहीं सहनी पड़ी।बता दें कि रविवार देर शाम से ही चक्रवात रेमल का असर दिखने लगा था। तेज हवाएं चलने लगी थीं। आसमान में काले-काले बादल भी छा गए थे।ऐसा लग रहा था जैसे मूसलाधार बारिश होने वाली है। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तेज हवा के कारण मौसम में ठंडापन जरूर आ गया।इधर, सोमवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ रहा। लोगों को दिनभर तेज धूप का सामना नहीं करना पड़ा। दिनभर हवा भी चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे।तापमान में गिरावट हुई। यहां का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बहरहाल, बीते कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस तूफान ने राहत प्रदान की।वहीं अगर बात करें जामताड़ा की, तो जामताड़ा समेत आसपास के इलाके में बादलों की आवाजाही आज बरकरार रहेगी। आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। अगले दो दिनों के दौरान एक एमएम तक बारिश के आसार हैं।हवा 17 से 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। अगले दो दिनों के दौरान जामताड़ा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 मई को क्रमश:- 43 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहेगी और 30 मई को अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगी।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस