इधर मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की उड़ी अफवाह
नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा लाखों दिलों की धड़कन हैं। जब से उनका 'कच्चा बादाम' पर किए गए डांस का वीडियो वायरल हुआ है, तब से उनकी फैन फॉलोइंग बस बढ़ती ही चली गई है। अंजलि अरोड़ा ने तमाम वीडियो बनाए हैं, जिसे हमेशा पसंद किया गया। मगर इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने टूटे दिल का हाल बताया है।
अंजलि अरोड़ा का पोस्ट वायरल
अंजलि अरोड़ा 'लॉक अप' में नजर आ चुकी हैं। कंगना रनौत के इस शो में उनकी मुनव्वर फारुकी के साथ क्लोजनेस काफी सुर्खियों में रही। दोनों की बॉन्डिंग देख इनके रिलेशन की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, अंजलि या मुनव्वर ने कभी इन अफवाहों पर हामी नहीं भरी। इस बीच अंजलि का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कि ब्रेकअप से जुड़ा है।
अंजलि अरोड़ा का टूटा दिल!
अंजलि अरोड़ा ने ब्रेकअप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हार्ट ब्रेक सबसे ज्यादा बुरी चीज है।
बता दें कि अंजलि का ये वीडियो उनके एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह उनके एक म्यूजिक एल्बम की झलक है, जिसे एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पर फैंस के कई तरह के कमेंट्स आए हैं।
मुनव्वर के लिए अंजलि ने कही थी ये बात
इसके पहले एक पॉडकास्ट में अंजलि ने मुनव्वर के बारे में अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, 'मुनव्वर को बहुत अच्छे से पता है कि शब्दों और लड़कियों के साथ कैसे खेलना है। वो लड़कियों से भी खेलना जानते हैं और शब्दों से इंसान को पलटना, घुमाना भी जानते हैं। उन्होंने बहुत सारी लड़कियों की जिंदगी, मुझे नहीं पता कितनी हैं, जो अभी बाहर आना बाकी हैं।'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप