सरपंच ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 80 राउंड गोलियां दागी, 2 घायल
फिरोजपुर। पैसों के लेनदेन को लेकर फिरोजपुर के गांव अलीके में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब दो गुट आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव किया गया।
बाद में ताबड़तोड़ 70 से 80 राउंड फायरिंग की गई। इससे गली में खड़े दो लोगों को गोलियां लग गई। गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग व पथराव से करीब आधा घंटा चीख पुकार मची रही और लोग घरों में कैद रहे। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के लोगों में पहले हाथापाई व पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गुट की अगुआई गांव की महिला सरपंच का पति कर रहा था।
विवाद बढ़ने पर सरपंच के पति व उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी, ताबड़तोड़ करीब 70-80 राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
गोली लगने से दो लोग घायल
दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान गांव की गली में खड़े शंकर व मुख्त्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। शंकर की छाती में गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मुख्त्यार सिंह के पैर में गोली लगी है। दोनों को गोली लगने के बाद फायरिंग और पथराव कर रहे लोग फरार हो गए।
डीएसपी थाना सिटी के डीएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रंगदारी न देने पर चली गोलियां
उधर, तरनतारन में रंगदारी देने से मना करने पर सुबह बलवीर सिंह के घर पर बाइक सवारों ने सात गोलियां चलाईं। बलवीर सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार शाम सवा छह बजे विदेशी
नंबर से वाट्सऐप कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रभ दासूवाल बताया और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बलवीर सिंह ने रंगदारी देने से मना कर दिया। बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने घर पर गोलियां चलाईं। सब डिविजन भिखीविंड के ने बताया कि मामले में गैंगस्टर दासूवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट