सौरभ तिवारी ने अपनी पत्नी से बेवफाई मिलने के बाद सुसाइड कर लिया
शहडोल। शादी के महज तीन महीने बाद ही पत्नी के पुराने प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पूरा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर का है। यहां रहने वाले सौरभ तिवारी ने पत्नी से परेशान होकर हैदराबाद में सुसाइड कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर सौरभ के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
3 महीने पहले हुई थी शादी
मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के मसीरा गांव का है. यहां रहने वाले सौरभ तिवारी (26 साल) की तीन महीने पहले शादी हुई थी।सौरभ और मालती (बदला हुआ नाम) 23 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन करीब 10 दिन बाद ही सब कुछ बदलने लगा।
रातभर प्रेमी से बात करती थी मालती
आरोप है कि सौरभ की पत्नी मालती रातभर मोबाइल पर किसी अन्य युवक से बात करती थी और पूछने पर विवाद खड़ा कर देती थी। एक दिन उसने खुद सौरभ को बताया कि वह पहले से किसी और से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन दबाव में सौरभ से विवाह हुआ। परिजनों का कहना है कि मालती ने शादी के बाद भी उस युवक से संपर्क जारी रखा और सौरभ पर 10 लाख रुपए नकद व खाते में डालने का दबाव बनाया। उसने पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी थी।
‘मत करो ऐसा, मैं मर जाऊंगा’
घटना से पहले सौरभ ने अपने माता-पिता को फोन पर बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है और वह उसके साथ भागने की योजना बना रही है। परिजनों का दावा है कि सौरभ ने पत्नी से कहा था- ‘मत करो ऐसा, मैं मर जाऊंगा’ लेकिन मानसिक दबाव इतना था कि उसने हैदराबाद में आत्महत्या कर ली। सौरभ के मोबाइल से एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें वह टूटे हुए दिल से अपनी पीड़ा बयान कर रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
परिवार की शिकायत और मांग
सौरभ के पिता कमलेश तिवारी ने थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए पत्नी व ससुराल पक्ष पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।सौरभ के पिता कमलेश तिवारी का कहना है- ‘यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। बेटे के जाने से हमारा घर उजड़ गया, लेकिन हम न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय बैगा ने कहा महिला पक्ष की ओर से दान-दहेज वापसी की शिकायत आई है.दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। आगे की कार्रवाई औपचारिकता भर है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका