काल भैरव मंदिर में सेल्फी पर रोक, पुलिसकर्मी की रील से मचा बवाल
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के गेट नंबर 4 पर तैनात एक पुलिसकर्मी की एनाउंस करती रील वायरल हुई। पुलिसकर्मी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ये काशी काल भैरव की नगरी है। आप यहां पर आए नहीं, भैरव बाबा की मर्जी से लाए गए हैं। उनकी मर्जी का सम्मान किजिए। यहां पर मृत्यु का डिपार्टमेंट काल भैरव के पास है। यमराज इस शहर में अपनी मर्जी से नहीं आ सकता। जितना हो सके मोबाइल और रील से दूर रहें। फोटो सेल्फी से महत्वपूर्ण प्रभु के दर्शन हैं। भगवान का चिंतन करिए वही आपके जीवन की नईया को पार लगाएंगे।
जंगमबाड़ी से पालकी में निकली यात्रा
भक्तों की भारी भीड़ के बीच जंगमबाड़ी से पालकी यात्रा निकाली गई। पूरा दल मंदिर तक दर्शन करने पहुंचा। साथ में गए संत तलवार बाजी और ड्रामा करते हुए नाचते गाते दर्शन करते रहे।शिव बरात की 15 तस्वीरें: देव-दानव और औघड़ के साथ दूल्हा बन बरात लेकर निकले महादेव, काशी बनी कैलाश
सात साल के बच्चे का शिव तांडव भाया
परिवार के साथ दर्शन करने आए सात साल के बच्चे सिद्धार्थ दुबे ने बुलंद आवाज में करीब दो मिनट तक शिव तांडव गाकर आम भक्तों को आश्चर्य में डाल दिया।चार साल की नन्ही बिना खाए चार घंटे खड़ी रही कर्नाटक से आई चार साल की नन्ही बच्ची राजराजेश्वरी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़ी रही। मंदिर के गेट नंबर 4 की ओर दर्शनार्थियों की कतार में दोपहर करीब 2 बजे से लगी थी। इस दौरान उसने कुछ भी खाया-पिया भी नहीं। उसके चेहरे पर थकान के बजाय भक्ति और उत्साह झलकती रही। कतारबद्ध श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों उसकी आस्था और धैर्य की सराहना की।
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?