आप के वरिष्ठ नेता जसवीर सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा
लुधियाना। Ludhiana Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के के सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा (Jasvir Singh jassi khanguda) ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। यहां बता दें लोकसभा सीट लुधियाना से जैसी बड़े दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने इस बार विधायक अशोक पाराशर पप्पी (Ashok Parashar AAP Candidate) को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।
पार्टी हाईकमान के रिस्पांस का किया इंतजार
जसवीर जस्सी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकरर प्रत्याशी के लिए दोबारा विचार करने के लिए कहा था। लेकिन पार्टी हाई कमान की तरफ से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आप ने 16 अप्रैल को चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे थे। इनमें लुधियाना से अशोक पाराशर का नाम शामिल था।
इस सीट से रहे हैं विधायक
जसबीर सिंह जस्सी खंगुरा का जन्म 17 नवंबर 1963 को लुधियाना के लताला इलाके में हुआ था। वह 2007 से 2012 तक पंजाब की किला रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। साल 2022 में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने उस दौरान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में लिखा था कि वह भारी मन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। पार्टी में
उनके लिए एक मूल्यवान और भावनात्मक 20 साल की यात्रा रही। एक विधायक के रूप में उन्होंने विकास और शासन के मुद्दों के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस्तीफे के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने आप से भी इस्तीफा दे दिया।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट