हरियाणा में कड़ाके की सर्दी, बारिश की संभावना और कोहरे का अलर्ट
हिसार। पहाड़ों से चल रही उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते हिसार का बालसमंद क्षेत्र राजस्थान के चुरू और जम्मू से भी ठंडा है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू का 7.6 डिग्री और चुरू का 9.5 डिग्री रहा।
मंगलवार को प्रदेश के बहादुरगढ़ शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अब 26 दिसंबर रात से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो 27 दिसंबर से प्रदेश में हल्की वर्षा कर सकता है।
14 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी
मौसम में बदलाव के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी 14 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को वर्षा के बाद मंगलवार को रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में उछाल हुआ है।
26 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अभी 26 तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है। पहाड़ों की तरफ से ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। मगर 26 दिसंबर की रात से हवाओं में बदलाव होगा। पुरवा हवाएं चलने और हवा में नमी के चलते प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की माने तो यह वर्षा फसलों को फायदा देगी।
पंचकूला की हवा हुई साफ
प्रदेश में हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते हवा का स्तर भी साफ हुआ है। प्रदेश में पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 65 तक पहुंच गया। इसके अलावा गुरुग्राम का एक्यूआइ 332 तक पहुंच गया है। वर्षा का असर शहरों की हवा भी पड़ेगा और वह साफ होगी।
प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ