श्रद्धा कपूर का बयान: क्या बनना चाहती हैं 'हाफ गर्लफ्रेंड'?
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स और बबली नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 'आशिकी 2' से करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। एक्ट्रेस की झोली में कई और हिट फिल्में हैं।
हाल ही में श्रद्धा कपूर ने खुद के रिलेशन में होने की बात कन्फर्म की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके रील लाइफ किरदार के जैसे ब्वॉयफ्रेंड अगर रियल लाइफ में आ जाएं, तो वह किस तरह रिएक्ट करेंगी।
रील लाइफ ब्वॉयफ्रेंड पर बोलीं श्रद्धा कपूर
एक लॉन्च इवेंट के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि अगर 'आशिकी 2' (Aashiqui 2) का राहुल जयकर (आदित्य कपूर का किरदार) उनकी लाइफ में हो, तो वह उससे रिलेशन रखेंगी या तोड़ देंगी। श्रद्धा ने कहा कि आशिकी 2 में राहुल, आरोही (श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम) की सफलता से जलन नहीं होती थी, लेकिन शराब ने उसकी जिंदगी खराब कर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर ऐसा कोई उनकी असल जिंदगी में हुआ, तो वह जिंदगी के दूसरे डायरेक्शन में भागना पसंद करेंगी।
हाफ गर्लफ्रेंड बनना करेंगी पसंद?
श्रद्धा ने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की तरह असल में किसी की हाफ गर्लफ्रेंड बनना पसंद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ''मुझे अपनी लाइफ में फेयरीटेल रोमांस चाहिए। किसी की हाफ गर्लफ्रेंड नहीं बनना चाहती। इसके अलावा उन्होंने 'तू झूठी मैं मक्कार' से अपने किरदार टिन्नी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि टिन्नी को फैमिली वाइब्स नहीं पसंद थीं, लेकिन उन्हें असल में अच्छा लगता है जब घरवाले उनके आसपास हों।
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में
अगस्त में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा दी। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अपने साथ की फिल्मों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो एक्ट्रेस की झोली में 'स्त्री 3' है। इसके अलावा ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस एक टाइम ट्रैवल आधारित कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म में भी नजर आएंगी।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप