Shweta Tiwari 10 साल छोटे एक्टर को डेट कर रहीं?
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी पर्सनल लाइफ को लेकर आये दिन हेडलाइंस में छाई रहती हैं। कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि वह 10 साल छोटे एक्टर को डेट कर रही हैं और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'इमली' सीरियल के आर्यन सिंह राठौड़ यानी फहमान खान हैं। पिछले काफी समय से श्वेता तिवारी और फहमान खान की खबरों ने ग्लैमर वर्ल्ड में हलचल पैदा कर रखी थी। अब आखिरकार खुद फहमान ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। श्वेता संग रिलेशनशिप का सच एक्टर ने खोल दिया है।
श्वेता तिवारी संग डेटिंग पर बोले फहमान खान
फहमान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में श्वेता तिवारी संग रिलेशनशिप को सिरे से नकार दिया है। फहमान ने साफ कह दिया है कि वह श्वेता को डेट नहीं कर रहे हैं। डेटिंग की खबरों के चलते उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा था। टेली मसाला संग बातचीत में फहमान ने कहा, "श्वेता तिवारी के साथ मेरे डेटिंग रूमर्स। हम बहुत हंसे। हम सोच रहे थे, 'ये पागल वागल हो गये हैं क्या'। मैं पूरा टाइम गुरू चेला करे जा रहा हूं और ये अलग लीग पर ही चले गये हैं। अचानक मुझे लगा कि आखिर हो क्या रहा है।"
फहमान को डेट करने की खबर पर ऐसा था श्वेता का रिएक्शन
फहमान खान ने ये भी बताया था कि जब उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों के बारे में श्वेता तिवारी को बताया तो उनका क्या रिएक्शन था। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगा कि मैं पागल हो गया हूं क्या। इतना क्यों गुस्सा आ रहा है इसके बारे में।" फिर उन्होंने बताया कि जब उन्होंने श्वेता को बताया तो वह भी बहुत हंस रही थीं।
दो बार टूटी श्वेता तिवारी की शादी
श्वेता तिवारी ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। साल 1998 में उन्होंने राजा चौधरी के साथ सात फेरे लिये थे। राजा से एक्ट्रेस को एक बेटी है, जिसका नाम पलक तिवारी है। पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डब्यू किया था। साल 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा है। फिलहाल, श्वेता अपने दोनों पतियों से अलग हो चुकी हैं। श्वेता और फहमान के बीच अफेयर की खबरों ने कुछ समय पहले ही तब शुरू हुई थी, जब अभिनव कोहली ने अपनी एक्स वाइफ का एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में श्वेता के साथ दिख रहे शख्स को देख लोगों ने अनुमान लगाया कि वह फहमान हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ