सिद्धार्थ, वरुण और आलिया संग नए लोगों जैसा व्यवहार नहीं किया: करण
मुंबई। कोमल नाहटा के ‘गेम चेंजर्स’ शो में शामिल हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने तीनों के साथ अपने गहरे बंधन के बारे में बात की और बताया कि उन्हें शुरू से ही सितारों पर विश्वास था कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में डेब्यू करने वाले कलाकारों सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ फिल्म मेकर करण जौहर का अनुभव कैसा था इससे उन्होंने हाल ही में पर्दा उठाया! करण ने बताया कि उन्होंने कभी भी उन तीनों के साथ नए लोगों की तरह व्यवहार नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने पहले दिन से ही उनके साथ सितारों की तरह व्यवहार किया। उनकी जन्मजात प्रतिभा और स्टार क्वालिटी को पहचाना। करण के अनुसार इस नजरिए ने तीनों अभिनेताओं की काफी मदद की, जिससे उन्हें न केवल फिल्म में शानदार प्रदर्शन करने में मदद मिली बल्कि वे आज सफल कलाकार बन सके। उन्होंने कहा, मैं सच कह रहा हूं। सिद्धार्थ और वरुण दोनों मेरे सहायक थे और मैं आलिया से पहली बार तब मिला जब वह स्कूल से आई थी। जब मैंने उन्हें लॉन्च किया तो मैंने सेट पर कोरियोग्राफर, प्रोडक्शन, डिजाइनर सभी से कहा कि इन तीनों को स्टार की तरह ट्रीट करना है।”
निर्देशक ने आगे बताया कि वे तीनों उनके दोस्त की तरह हैं। जब मेरी टीम ने मुझसे इस फैसले पर पूछा कि ऐसा क्यों है? तो मैंने कहा, अगर आप उन्हें आत्मविश्वास देंगे, तो वे सितारों की तरह कैमरे का सामना करेंगे। अगर आप उन्हें नए लोगों की तरह ट्रीट करेंगे, तो वे नए लोगों की तरह काम करेंगे। खास बात है कि उन्होंने सितारों की तरह परफॉरमेंस दी और वे सभी मुझे करण बुलाते हैं। वे मेरे दोस्त की तरह हैं। हमने 12 दिनों तक चलने वाले वर्कशॉप किए, जहां हम चारों ने एक-दूसरे को जाना। साल 2012 में रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक टीन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉलीवुड डेब्यू थी।
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार