आलमगीर आलम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दावा
नारायणपुर। आलमगीर आलम आज भी मंत्री हैं, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, विपक्ष की यह साजिश है कि कैसे सत्ता पक्ष के लोगों को बदनाम किया जाए। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नारायणपुर में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों पर जीप चढ़ाने के मामले में पीएम ने अपने मंत्री से इस्तीफा लिया था क्या? रेबन्ना जैसे लोग कर्नाटक में चुनाव लड़ रहे हैं या नहीं लड़ रहे। यह दोहरी मानसिकता है बीजेपी वालों की। उन्होंने कहा कि मंत्री आलमगीर आलम संजीदा व्यक्ति हैं। सोच समझकर निर्णय लेंगे।
बीजेपी पर बोला जमकर हमला
बीजेपी वालों को ऐसी हवा बनाने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि कोडरमा, गांडेय से चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नारायणपुर आए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने की सजा खूंटी, लोहरदगा, चाईबासा की जनता ने भाजपा को दिया है।
बौखलाहट में बीजेपी वालों ने यह साजिश रची है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की देश जोड़ो न्याय यात्रा इस क्षेत्र से भी गुजरी थी। उनकी यात्रा बेकार नहीं जाएगी तथा इंडिया गठबंधन को उसका काफी लाभ मिलेगा। भाजपा वालों ने केवल देश तोड़ने का ही नहीं दुमका में परिवार तोड़ने का काम किया है।
नलिन सोरेन को जीत दिलाने की कही बात
दुमका से नलिन सोरेन को विषम परिस्थितियों में दुमका से उतारना पड़ा है। देख रहें कि साजिश के तहत पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फंसाया गया है। पूरी शक्ति के साथ नलिन सोरेन को जिताकर दिल्ली भेजना है। उन्होंने कहा कि आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव और कोडरमा लोकसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन था।
वहां जाकर मतदाताओं से वोट मांगा है। इस अवसर पर जामताड़ा विधायक डा इरफान अंसारी भी साथ थे। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन काफी आगे है।
उस बढ़त को पांचवें छठे और सातवें चरण में भी बरकरार रखना है। दुमका लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन जीतेंगे। महागठबंधन के सभी दल उनको जिताने में लग गए हैं। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा, सलीम अंसारी, जब्बार अकेला, कयूम अंसारी, मो कमाल, केश्वर सोरेन आदि उपस्थित थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप