जिले से शुरू हुआ प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान
कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा प्रदेश के विद्युत कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की समस्याओं को लेकर 1 से 7 मई तक पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधि संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत यूनियन के पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिलों एवं क्षेत्रीय मुख्यालयों में अपने-अपने क्षेत्र के 90 विधायक, 11 लोकसभा सांसद एवं 5 राज्यसभा सांसदों से संपर्क कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों से अवगत कराएंगे।
संघ की प्रमुख मांगों में विद्युत कंपनियों में पुरानी पेंशन योजना तत्काल लागू करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। विद्युत कंपनियों में प्रचलित आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा समाप्त की जाए। कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण एवं न्यायसंगत वेतन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मूलभूत मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने के साथ-साथ प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की गुणवत्ता एवं कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। यह अभियान केवल मांगों को रखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आगामी समय में व्यापक आंदोलन की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
अभियान की शुरुआत कोरबा जिले से की गई, जहां कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल से ग्राम धनराज में मुलाकात कर यूनियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान