सागर बीजेपी विधायक की बेटी का बयान: पीछा करने वाले युवक की वजह से हुआ विवाद
सागर। में देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी से जुड़े जूता कांड मामले में नया मोड़ आ गया है. अब इस पूरे घटनाक्रम में विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया ने वीडियाे बनाकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने जूतों से पीटने की घटना को लेकर संबंधित व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गुस्सा आने पर जूतों से पीटा
वीडियो में प्रियंका पटेरिया का कहना है कि राजेश शर्मा कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था. इसी वजह से उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के दौरान वह बदतमीजी करने लगा. हालात बिगड़ने पर गुस्से में आकर प्रियंका पटेरिया ने उसे बीच सड़क पर जूतों से पीट दिया. मामले में प्रियंका का ये भी कहना है कि राजेश शर्मा किसी के बहकावे में आकार उनका पीछा कर रहा था।
इस मामले से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया है. प्रियंका ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने राजेश शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत का आवेदन दिया गया था।
CCTV सामने आने के बाद सुर्खियों में आया मामला
गौरतलब है कि बीते 13 अप्रैल को देवरी से विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने सरेआम एक व्यक्ति को सड़क पर जूतों से पीटा था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया. विधायक बृजबिहारी पटेरिया सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
बैंक के बाहर बुलाकर कर दी पिटाई
इस मामले में राजेश शर्मा का आरोप था कि वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्कॉपियों के पास पहुंचा था. प्रियंका ने बैंके के अंदर से एक व्यक्ति को भेजकर बाहर बुलाया था. फिर गाड़ी के पास पहुंचते ही प्रियंका ने गाली-गलौज शुरू कर दी. बात यही नहीं रूकी प्रियंका ने जूता निकालकर राजेश की पिटाई कर दी. पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी