बिहार में बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ा कदम, विभाग ने तैयार किया नया मास्टरप्लान
बिहार का खान एवं भू-तत्व विभाग लघु खनिजों के खनन और परिवहन को नियमित करने के लिए नई नियमावली बना रहा है।
नई नियमावली बनने का मकसद सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व की चोरी को रोकना है। यह जानकारी खान एवं भू-तत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी। वे मंगलवार को स्थानीय मीडिया से बात कर रहे थे।
मंत्री सिन्हा ने कहा कि बालू और पत्थर जैसे लघु खनिज के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभाग की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। चालान की व्यवस्था बनाई गई है। बालू घाटों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। विभिन्न जिलों में चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।
ड्रोन से होगी निगरानी
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लघु खनिज के अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी का नियम बनाया गया है। वाहनों पर अलग से निबंधन संख्या लिखने को अनिवार्य किया गया है।
माफिया राज पर लगा अंकुश, लेकिन...
मंत्री सिन्हा ने कहा कि ऐसे नियमों से माफिया राज पर अंकुश लगा है, लेकिन सरकार इतने से संतुष्ट नहीं। वह लघु खनिज में माफियाराज को पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर काम कर रही है।
बालू के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगेगी रोक
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खान एवं भू-तत्व विभाग नई नियमावली बना रहा है। नियमावली के प्रभावी होने के बाद लघु खनिज के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी राजस्व की चोरी करने वाला कोई भी हो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
राँची वाले सावधान! अब 'तीसरी आँख' रखेगी कचरे पर नज़र, सड़क पर गंदगी फैलाई तो सीधे कटेगा चालान; 6 पर गिरी गाज
रुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी बाधा, लाभुकों को 4% की जगह देना पड़ रहा 10% से अधिक ब्याज
ACB की रेडार पर 192 'जालसाज': MPL जमीन घोटाले की फाइल खुलते ही मचा हड़कंप, क्या अब होगी जेल? जानें पूरा कच्चा चिट्ठा
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी