इंदौर में तेज आंधी ने मचाई तबाही, सैकड़ों पेड़ धराशायी
इंदौर में गुरुवार को तेज आंधी चली और सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के खंबे भी टूटे, कई जगह गाड़ियों में नुकसान हुआ और लोगों के घायल होने की भी खबर आई। इंदौर में भीषण गर्मी और उमस के दौर के बीच गुरुवार को शाम 5 बजे तेज आंधी चली। आंधी से इंदौर के रिंगरोड वाले क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई जगह बिजली के खंबे भी टूट गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। कई जगह लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी
इंदौर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हालत यह हो चुकी है कि 9 दिन से दिन के तापमान में रोज औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। रोचक पहलू यह है कि इस बार मई माह का मिजाज जून जैसा रहा और अब जून का मिजाज मई जैसा बना हुआ है। अब रोज तेज धूप पड़ रही है और लोग पसीने से हलाकान हैं। आज भी सुबह मौसम साफ होने के बाद गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।
मानसून तीन दिन के बाद आएगा
मध्य प्रदेश में मानसून इन दो दिन के अंदर आमद दे सकता है। गर्मी से लोग परेशान हैं और मानसून की राह तक रहे हैं। पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। इस वजह से प्रदेश में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुईं है। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है।
कई क्षेत्रों में बिजली गई
आंधी के चलते ही कई जगह बिजली के खंबे टूट गए। इससे इंदौर के कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। बंगाली चौराहे और खजराना मंदिर वाले क्षेत्र में तेज आंधी चलने से ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं विजय नगर, देवास नाके वाले क्षेत्र में लोगों को इसका पता भी नहीं चला
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP