7 साल बाद उप निरीक्षक भर्ती का आयोजन
अगर आप वन डे एग्जाम की तैयारी कर रह हैं और आपकी इच्छा दरोगा बनने की है तो आपको बहुत जल्दी ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. दरअसल, बहुत जल्द मध्य प्रदेश में पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रकिया शुरू होने जा रही है. उप निरीक्षकों यानी एसआई की पदों पर भर्ती प्रकिया की पहल शुरू हो चुकी है. करबी सात 7 वर्षों बाद होने जा रही इस परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है.
500 पदों पर होगी भर्ती
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में करीब 7 वर्षों के बाद एसआई की वैकेंसी आ रही है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इस बार पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. इस बार एमपी एसआई की परीक्षा तीन के बजाय चार चरणों में पूरी हो सकती है. बताया जा रहा कि एसआई एग्जाम में पीएससी जैसा पैटर्न रह सकता है. एमपी में सब इंस्पेक्टर के करीब 500 पदों पर भर्ती होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 38 साल उम्र निर्धारित की गई है. वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 35 फीसदी रिजर्वेशन का मिलेगा लाभ.
एसआई भर्ती के चयन प्रक्रिया में बदलाव
दरअसल, ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरह ही एसआई भर्ती के लिए भी प्रारंभिक परीक्षा होगी. इस परीक्षा को पा करने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. मुख्य रिटेन एग्जाम में पास होने के बाद फिजिकल (शारीरिक दक्षता) परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने के बाद ही अभ्यर्थियों को आखिरी यानी चौथे चरण में साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा. बताते चले कि इससे पहले एसआई भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा नहीं आयोजित होती थी.
पीएससी जैसी होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा 2 घंटे की होगी. इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. जो पूरे 100 नंबर के होंगे. इस परीक्षा में माइनस यानी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. वहीं, दूसरे में मुख्य लिखित परीक्षा होगी. इसमें दो प्रस्शन पत्र होंगे. दोनों प्रश्न पत्र 150-150 अंक के होंगे. इसमें सभी प्रश्न बहु विकल्पीय ही होंगे. हालांकि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगा.भर्ती में जितने पद निकलेंगे, उसके 10 गुने उम्मीदवार को मुख्य लिखित परीक्षा यानी दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण की परीक्षा में से सेलेक्ट कर अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. यह परीक्षा 100 अंक होंगे. इसमें 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे. वहीं, चौथे चरण यानी साक्षात्कार के लिए 50 अंक होंगे. चारों एग्जाम की मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?