सुखबीर बादल का मान सरकार पर वार
लंबी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल बादल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के पक्ष में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार की बड़ी जीत होगी।
लंबी हलके से था पारिवारिक रिश्ता: सुखबीर बादल
बादल ने गांव मोहलां, रत्ता टिब्बा, मिड्डा, रानीवाला, सरावां बोदला, बोदीवाला, पन्नीवाला गांवों में संबोधित करते हुए कहा कि स्व.बादल की आज बहुत कमी महसूस हो रही है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह पहला चुनाव है जो स्व. प्रकाश सिंह बादल के बिना लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बादल का लंबी हलके के लोगों से पारिवारिक रिश्ता था। उन्होंने हलके के लिए जो किया उसे आज भी याद किया जाता है।
कांग्रेस पर बरसे बादल
सुखबीर बादल ने पूरे पंजाब की बात करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक क्षेत्रीय पार्टी है जिसके पक्ष में बहुत अच्छी हवा है। 2022 में लोगों ने आप पार्टी को वोट देकर गलती की और कांग्रेस ने लंबे समय तक कुछ नहीं किया और पंजाब को बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों की लड़ाई केवल शिरोमणि अकाली दल ने ही लड़ी थी, इसलिए लोगों ने शिरोमणि अकाली दल को सफल बनाने का मन बना लिया है। जब उनसे पूछा गया कि केजरीवाल कह रहे हैं कि पंजाब से नतीजे 13-0 होंगे तो सुखबीर बादल ने दृढ़ता से कहा किआप के दावों के उलट परिणाम आएंगे।
अकाली दल को मिलेगी बड़ी जीत: सुखबीर बादल
केजरीवाल 0 और शिरोमणि अकाली दल 13 होंगे। इससे पहले चेयरमैन जसवंत सिंह पन्नीवाला ने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पन्नीवाला से अकाली दल की बड़ी जीत होगी।
इस अवसर पर पीए हैप्पी मान, चेयरमैन बसंत सिंह कंग, एडवोकेट परमिंदर सिंह कोलियांवाली, मनजीत सिंह लालबाई पीए, पूर्व सरपंच रणपिंदर सिंह जटाना, अध्यक्ष वीरपाल कौर तरमाला, यूथ अकाली दल के सर्कल अध्यक्ष नवजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह जटाना और इलाके के अन्य नेता थे भी मौजूद है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर