शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया समर कैम्प का अवलोकन
राजनांदगांव : कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय शालाओं में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशन में समर कैम्प के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। जहां बच्चे बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह एवं समग्र शिक्षा सहायक परियोजना समन्वयक मनोज मरकाम द्वारा सर्वेश्वर दास आत्मानंद स्कूल, स्टेट स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल सुकुलदैहान में आयोजित समर कैंप का अवलोकन किया गया। जहां पर बच्चों द्वारा शिक्षकों के सहयोग से अलग-अलग गतिविधियां की गई। समर कैम्प में बच्चे योग सीख रहे हैं और बच्चे क्रिकेट खेलना, मेहंदी लगाना सीख रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों ने स्थानीय खेलों के माध्यम से भी समर कैम्प का आनंद लिया और बच्चों में काफी उत्साह भी समर कैम्प को लेकर देखा गया।
इसी कड़ी में जिले के समग्र शिक्षा के एडीपीओ पीआर झाडे एवं सहायक परियोजना समन्वयक एमआर अंसारी द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड में समर कैंप का जायजा लिया गया। जहां उनके द्वारा कंडरापारा डोंगरगढ़ एवं मोरकुटुंब छुरिया के स्कूलों का अवलोकन किया गया। जिसमें शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने समर कैम्प के इस बेहतर आयोजन की सराहना की। बच्चों द्वारा किये जा रहे अलग-अलग गतिविधियों का अवलोकन किया गया और बच्चों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे