विधायक के घर से टंकी और टोटी की चोरी
लखनऊ । लखनऊ में एक विधायक के घर से टंकी और टोटी की चोरी हो गई। इस चोरी की घटना ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ सीट से विधायक विनय वर्मा के सरकारी घर में चोरी हुई है। चोर उनके घर से टंकी और टोटी चोरी कर ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड सहित अन्य टीमें लगाकर बारीकी से छानबीन की।
विधायक विनय वर्मा के घर में हुई इस चोरी की बावत बताया जा रहा है कि बटलर पैलेस कॉलोनी के सरकारी घर में काम चल रहा था इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर डायनिंग रूम से वासबेसिंग और बाथरूम के नलों को तोड़कर टोटियां उड़ा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच में जुट गई। मामला चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित बटलर पैलेस कॉलोनी के सरकारी घर का है। ये एरिया वीआईपी है और हरदम पुलिस पार्टी यहां मौजूद रहती है। फिर भी चोरी होना कई सवाल खड़े करती है। चोर सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ से अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के सरकारी घर के बाथरूम से टोटी और प्लंबिंग के सामान के साथ अन्य कीमती समान भी चुरा ले गए हैं। विधायक की शिकायत पर अब हजरतगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत