हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में घेरकर की पिटाई
मऊगंज|मऊगंज जिले में कानून-व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है. सीएम राइज स्कूल के सामने दिनदहाड़े एक मिस्त्री पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मऊगंज अब आम नागरिकों के लिए सुरक्षित नहीं रहा?
बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतलाल साकेत नामक मिस्त्री काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी कुछ मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावर ‘गुप्ता परिवार’ से जुड़े हैं. उन्होंने संतलाल को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंखों से खून बहने लगा|
10 मिनट तक मचता रहा तांडव!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर करीब आधे घंटे तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे. इस दौरान न तो कोई उन्हें रोकने आया और न ही पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि इस दौरान अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया|
थाना पास, लेकिन देर से पहुंची पुलिस
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल थाना क्षेत्र से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है. इसके बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी देर हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस की प्रतिक्रिया बेहद धीमी रही|
कार्रवाई पर उठे सवाल?
घटना के बाद पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायल को डायल 112 के जरिए अस्पताल भिजवाया गया. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ या तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस कदम नजर नहीं आया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं|
लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए|
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर