महिला प्रीमियर लीग 2024 के पहले चरण का हुआ आगाज
पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच के लिए बीबीसीआई महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।बीसीसीआई ने सीजन के पहले मैच से पहले एक बड़ी घोषणा की। बीसीसीआई ने ओपनिंग मैच के लिए 500 महिलाओं के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने मैच के दिन इस घोषणा की पुष्टि की। महिलाओं को पी3 एनेक्सी स्टैंड से नि:शुल्क प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मेग लैनिंग फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेंगी।महिला प्रीमियर लीग उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा और मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कुछ दिग्गज कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में सितारों की मौजूदगी से दर्शकों में जोश का नया संचार होगा।
मुंबई इंडियंस महिला टीम
हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, प्रियंका बाला, एस सजना, कीर्तन बालाकृष्णन, फातिमा जाफर
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम
शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कप्प, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, पूनम यादव , टिटास साधु, मिन्नू मणि, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, अरुंधति रेड्डी, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ