मई में पारा पहली बार 49 डिग्री के पार
पंजाब।आसमान से बरसती आग से पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत उबलने लगा है। पंजाब में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49 डिग्री को पार कर गया है। मंगलवार को 49.3 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा।मौसम विभाग की मानें तो पहली बार है कि पंजाब का पारा मई माह में 49 डिग्री को पार कर गया हो। यहां तक कि पहाड़ी राज्य भी भीषण गर्मी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है और स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल के ऊना में तो पारा 44 डिग्री को पार कर चुका है।
बठिंडा व लुधियाना गंभीर लू की चपेट में रहे। वहीं अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट में लू का प्रकोप रहा। मंगलवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी गंभीर लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, लेकिन वीरवार से इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।विभाग ने वीरवार से चार दिन के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है, बावजूद इसके बाकी जगहों पर लू का कहर लगातार जारी रहेगा।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा